दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस है 'फेक न्यूज' : अनुराग सिंह ठाकुर

0



भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में IIS ग्रुप 'ए' अधिकारी प्रशिक्षुओं के समापन समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 

नई दिल्ली, 31 मार्च। "दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस है 'फेक न्यूज' इसलिये लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सही सूचनाओं का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक है।" उक्त बातें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जन संचार संस्थान में भारतीय सूचना सेवा ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक आशीष गोयल सहित भारतीय सूचना सेवा ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद रहे। 



श्री ठाकुर ने कहा "जैसा कि हम 5G से 6G की ओर बढ़ रहे हैं यह नया युग होगा, हमें सूचना की खोज और उसके उभरते पैटर्न को भी समझना होगा।" उन्होंने प्रतिष्ठित सेवा में शामिल होने पर 52 अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वह इतने सारे उत्साही, युवा अधिकारियों को देखकर खुश हैं जो राष्ट्र की सेवा के लिए अपनी ऊर्जा समर्पित करने के लिए तैयार हैं। श्री ठाकुर ने संस्थान में पौधरोपण भी किया।




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)